दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार सुबह निधन हुआ। पीएम मोदी ने नम आंखों से भाइयों के साथ अपनी मां को कंधा दिया।

अहमदाबाद में हीरा बा की अंतिम यात्रा शुरू हुई। पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी का गांधीनगर में अंतिम संस्कार किया गया। उनका आज 100 साल की उम्र में निधन हुआ। बता दें कि अहमदाबाद में शुक्रवार की सुबह 3:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
