दिल्ली (एकता): नए साल पर मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलने वाली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) नए साल पर सीधी बस सेवा शुरू की।
बता दें कि अब मरीजों व तीमारदारों को एम्स, दिल्ली के झज्जर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान तक जाने के लिए कोई जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। वह अब टर्मिनल से सीधी बस ले सकेंगे। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने एम्स व झज्जर आने वाले हजारों लोगों को सुविधा दी है।
बस नजफगढ़ टर्मिनल से एम्स झज्जर तक 13 जगह ठहरेगी। इन रूटों समसपुर खालसा, उजवा, मलिकपुर जार चौराहा, रावता, कलियाबास, इकबालपुर और एम्स झज्जर शामिल है।