दिल्ली से घर लौट रहे क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर कार जलकर राख

admin

दिल्ली (एकता):क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार सड़क हादसे में बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग से पूरी तरह जल गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसा रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास हुआ।

बता दें कि हादसे के समय ऋषभ कार में सवार थे। पंत के सिर और पैर में चोटें आई हैं और उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। अचानक उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई जिससे कार में आग लग गई। लोगों ने उन्हें बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *