दिल्ली (एकता): नए साल पर दिल्ली मेट्रो से सफर कर रहे हैं तो यह खबर आपके ही जरूरी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 31 दिसंबर को नए साल पर भीड़ को कम करने के लिए राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से रात 9 बजे के बाद एग्जिट गेट बंद हो जाएंगे। किसी को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।
बता दें कि स्टेशन से आखिरी ट्रेन के छूटने तक लोग अंदर आ सकेंगे। ये फैसला डीएमआरसी की तरफ से लिया गया है।