इस बार New Year पर मौसम ऐसे करेगा Welcome, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

admin

दिल्ली (एकता) : दिल्ली में इस बार नए साल पर शीतलहर से स्वागत होने वाला है। कड़ाके की ठंड अपना कहर बरसाने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अब एक-दो दिन धूप नहीं खिलेगी। शहरों में शीतलहर ही देखने को मिलने वाली है। सर्द हवाएं लोगों को ठिठुरने पर मजबूर करने वाली है।

बता दें कि 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। नया साल शुरू होते ही न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दरअसल दिल्ली का जाफरपुर इलाका बुधवार को सबसे सर्द (न्यूनतम 4.5 डिग्री सेल्सियस) रहा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *