दिल्ली की खूबसूरती को बदनुमा दाग लगाने वाले कूड़े के पहाड़ों से मिलेगी मुक्ति

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली की खूबसूरती को बदनुमा दाग लगाने वाले कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिलने वाली है। अब लोगों को जल्द ही इस नरक से छुटकारा भी मिलेगा। ये शहर की सुंदरता को तो खराब कर ही रहा है, साथ ही लोगों के लिए कई तरह की समस्याओं की जड़ बना हुआ है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए अब दिल्ली सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी को पूरा करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप के नए महापौर व उपमहापौर पद के उम्मीदवार शैली ओबेरॉय व आले मोहम्मद इकबाल के अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने पहाड़ों को खत्म करने के आदेश जारी किए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *