Birthday पार्टी के बहाने महिला को घर बुलाकर दोस्त ने दरिंदगी की हदें पार की

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक दोस्त ने दरिंदगी की हद पार कर दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार मामला खजूरी खास इलाके का है। जहां 30 साल की एक सिविल डिफेंस वालंटियर महिला के साथ रेप किया गया। इतना ही नहीं पीड़िता ने अपने साथ ही काम करने वाले दोस्त पर यह आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि उसने जन्मदिन पार्टी के बहाने घर बुलाकर उसे कोई नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी बस में ड्यूटी के दौरान जान पहचान हुई। हालांकि महिला शादीशुदा है। घटना 23 दिसंबर की है। पुलिस ने छानबीन के बाद पीड़ित का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *