पटना (एकता): 29 दिसंबर को सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह की 365वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर पटना साहिब गुरुद्वारा में गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। इस मौके नीतीश कुमार ने भी तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर माथा टेका।

प्रकाश पर्व के मौके पर सीएम के साथ विजय चौधरी अशोक चौधरी कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश प्रसाद समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वहां पहुंचकर उन्होंने बिहार वासियों सहित देश के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी और बिहार के अमन चैन की कामना की।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मौके पर उनके साथ अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि नीतीश कुमार पहली बार कुछ अलग अंदाज में दिखे। उन्होंने गुरुद्वारे में सबसे पहले माथा टेका और आशीवार्द लिया। इतना ही नहीं उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर की सेवा भी की। साथ ही लंगर भी खाया।

इस दौरान गुरुद्वारे में कुछ अलग माहौल दिखा। जयंती के अवसर पर गुरुद्वारे में काफी लोगों की भीड़ मौजूद थी। इस मौके पर नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों विशेषकर सिख भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सरबंसदानी थे।

दशमेश पिता श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर समस्त राज्यवासियों एवं देशवासियों विशेषकर सिख भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सरबंसदानी थे। (1/2)
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 29, 2022