दिल्ली (एकता): पंजाब में फिर से आतंकी हमले की बड़ी साजिश का अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार खुफिया एजेंसी के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान की नापाक साजिश फिर बेनकाब हुई है। सूत्रों की मानें तो इंटेलीजेंस एजेंसियों ने एक बार फिर पंजाब में आतंकी हमले को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के Terror Group से संबंध रखने वाले पंजाब में मौजूद आतंकी पुलिस स्टेशन और सरकारी बिल्डिंग को टारगेट कर सकते हैं। पंजाब में एक पुलिस स्टेशन की रेकी की जा चुकी है। इतना ही नहीं पंजाब में स्लीपर सेल का मॉड्यूल मौजूद है।