दिल्ली (एकता): दिल्ली वालों के लिए इस बार नया साल लकी साबित हो सकता है। सरकार की तरफ से उन्हें कई तोहफे मिलने की संभावना है। आज यानि बुधवार को एनडीएमसी का बजट पास होगा। इस संबंध में एनडीएमसी की बैठक हाेगी।
मीडिया सूत्रों के अनुसार 2023 में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर फोकस रहेगा। एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव बजट प्रस्तुत करेंगे। बता दें कि इस बजट की शुरुआत 2022 में ही हो चुकी हैं लेकिन अब नए साल पर हाई स्पीड 5जी नेटवर्क, डबल डेकर बसें, मेट्रो स्टेशनों जैसे कई काम होने वाले हैं। जिससे दिल्लीवासियों को फायदा होगा।