नई दिल्ली (एकता): बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं यह तो साबित हो चुका है लेकिन कई चाहने वाले उनके लिए दीवानगी की सारी हदें पार कर देंगे यह नहीं सोचा था।

बता दें कि सलमान खान की इस फीमेल फैन ने अपने सीने पर उनका Tattoo बनवाया। इतना ही नहीं उसने सलमान खान के जन्मदिन पर उनके चेहरे का टैटू बनवाया था। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि 57 के हुए सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर फैमिली और पैपराजी के साथ केक काटा।
