राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल्ली में हुई सुरक्षा चूक, कांग्रेस ने अमित शाह को लिखा पत्र

admin

दिल्ली (एकता): राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने वाले नेताओं की सुरक्षा को लेकर दिल्ली में कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने अमित शाह से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया।

बता दें कि यह पत्र संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से भेजा गया है। वेणुगोपाल की ओर से लिखे गए पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्ति की गई है। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली में कई जगहों पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही हुई। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *