दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात को रूटीन चेकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
बता दें कि हीराबेन 100 साल की हो चुकी है। इसी साल उन्होंने अपना 100 वां जन्मदिन मनाया था। मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान सबसे पहले अपनी मां हीराबेन से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
