नई दिल्ली (एकता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार यह हादसा मंगलवार दोपहर बाद मैसूर के पास हुआ। बता दें कि हादसे के समय कार में प्रह्लाद मोदी के साथ पत्नी, बेटा और बहू भी थे। इतना ही नहीं हादसे के समय उनका काफिला भी साथ में जा रहा था।

जानकारी के अनुसार प्रह्लाद बांदीपुर जा रहे थे। अचानक डिवाइडर पर टकराने के कारण कार हादसे का शिकार हुई। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। बता दें कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।