नई दिल्ली (एकता): दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जहां बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा कर मौत के हवाले कर लिया।
मीडिया सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त लालजी (45) के रूप में हुई है। बिंदापुर निवासी लालजी ठेकेदारी का काम करता था। इतना ही नहीं मृतक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें बीमारी से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस ने बताया कि मृतक ने पहले कोई कीटनाशक दवा पी थी।