पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बड़ा हादसा, मकान की छत गिरने से 6 लोग दबे

admin

दिल्ली (एकता): पुरानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां चांदनी महल इलाके में एक मकान की छत गिरने से घर के 6 लोग दब गए, जिनमें से मां-बेटे की मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटनास्थल पर लोगों को मलबे से बाहर निकाला।

बता दें कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मलबे में दबकर रुकसार (30) व उसके बेटे आलिया (3) की मौत हो गई। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *