दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस के दो जवानों को निलंबित किया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दो पुलिसकर्मियों पर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेशों से आए दो यात्रियों से 50 लाख रुपए का लगभग 1 किलो सोना हड़पने के आरोप हैं।
बता दें कि घटना 20 दिसंबर की है, जब उनकी वहां ड्यूटी लगी थी। सोमवार को दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के दो पुलिस कर्मियों को निलंबित और गिरफ्तार किया गया।