दिल्ली (एकता): बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी काबिलियत के दम पर पहचान बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढाई साल बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उनकी हत्या की गई थी। पोस्टमॉर्टम के समय अटॉप्सी स्टाफ ने कहा कि अभिनेता के मौत की सही वजह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या थी। हालांकि उन्होंने कई खुलासे किए हैं। स्टाफ ने कहा कि सुशांत की बॉडी पर कुछ हिस्सों पर चोट के निशान थे। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।