चलती बस में आग लगने से मची हाहाकार, ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से सवारियों की बचाई जान

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के साउथ एक्स इलाके में चलती बस में आग लगने से हाहाकार मच गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार जिस समय यह घटना हुई बस 13-14 सवारियों से भरी हुई थी।

गमीमत यह रही कि आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई और बस से तुरंत सवारियों को नीचे उतार दिया। बता दें कि आग बस के इंजन में लगी थी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के समय 433 रूट की डीसीपी बस तुगलकाबाद डिपो की तरफ जा रही थी। रात करीब सवा 8 बजे बस जैसे ही साउथ एक्स पहुंची, बस के इंजन में आग लग गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *