दिल्ली (एकता): देश आज ‘वीर बाल दिवस’ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिसंबर को दिल्ली में मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में ‘वीर बाल दिवस’ के अवसर पर ‘ऐतिहासिक’ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।

वह इस मौके पर आयोजित ‘शब्द कीर्तन’ में शामिल हुए। बता दें कि कार्यक्रम में बाल कीर्तनियों की ओर से शब्द कीर्तन किया गया जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए।
