दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मनाया जा रहा ऐतिहासिक कार्यक्रम, PM मोदी सहित बड़ी शख्सियतें होगी शामिल

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 26 दिसंबर यानि सोमवार को विशाल कार्यक्रम का आयोजन शुरू होगा। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों सहित कई गणमान्य शख्सियतें भी इस समारोह में शामिल होगी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान दिल्ली पहुंच गए हैं। आज साहिबज़ादों का 319वां शहीदी दिवस है। इसलिए 319 बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन करते हुए कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा। जिसके बाद अद्भुत मार्च निकाला जाएगा जिसे प्रधानमंत्री स्वयं रिसीव करेंगे जिससे पूरे देश में संदेश जाएगा कि हम साहिबज़ादों का शहीदी दिवस मनाने जा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *