दिल्ली (एकता): आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए सोमवार को उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
मीडिया सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए डॉ. शैली ओबरॉय, डिप्टी मेयर के लिए आले मोहम्मद इकबाल और स्टैंडिंग कमेटी के लिए आमिल मालिक, रामिंन्द्र कौल, मोहिनी जीनवाल और सारिका चौधरी ने नामांकन भरा। बता दें कि छह जनवरी को होने वाली दिल्ली नगर निगम की पहली बैठक में इन पदों पर चुनाव होगा।