लिव-इन-रिलेशन का खौफनाक अंत, गर्भवती प्रेमिका को ऐसे उतारा मौत के घाट

admin

गाजियाबाद: गाजियाबाद के वसुंधरा के भोपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली गर्भवती युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई।  मीडिया सूत्रों के अनुसार भोपुरा में गाड़ी सर्विस का गैराज चलाने वाले रमन ने अपनी लिव इन पार्टनर दिव्या (35) की धोखे से हत्या की।

बता दें कि उसने दिव्या को कुल्लू घूमाने के बहाने वहां ले जाकर गला घोंटकर मार डाला और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। हद तो तब हुई जब वह अपनी 2 साल की बेटी को साथ लेकर आया और थाने में उसकी लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए काफी चालें चलता रहा। पुलिस भी उस पर यकीन करती रही। इस सब मामले से पर्दा मृतका के परिजनों ने उठाया।

उन्होंने कहा कि वह उनके घर आया था। कहता था कि उसकी बेटी लापता हो गई और उसका फोन भी टूट गया है। हालांकि इस सबसे पहले ही मृतका ने अपनी मां को आरोपी की किसी से संबंध होने की बात बताई थी। जिससे वह थोड़े दिनों बाद वह पुलिस के सामने बयान बदलता गया। जिससे सबको उस पर शक हुआ। पुलिस ने भी दिव्या के फोन के बारे में पूछा तो उसने कहा कि ठीक होने दिया है। 17 मई की उसके फ्लैट के आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की गई तो वह दिव्या के साथ कार में बैठता हुआ नजर आया। इसके बाद पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। उसने कहा कि वह दिव्या को पसंद नहीं करता था। इसलिए उसने ऐसा किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *