दिल्ली में निजामुद्दीन दरगाह पर राहुल गांधी ने चढ़ाई चादर, जयराम आश्रम का भी किया दौरा

admin

दिल्ली (एकता): राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में पहुंची। मीडिया सूत्रों के अनुसार कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हजरत निजामुद्दीन औलिया दरगाह का दौरा किया। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निजामुद्दीन दरगाह पहुंची। जहां उन्होंने दरगाह पर चादर चढ़ाई।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा इंडिया गेट से भी होकर गुजरेगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली के आश्रम चौक स्थित जयराम आश्रम का दौरा किया। आश्रम चौक पर यात्रा शुरू होने से पहले कांग्रेस के भारी संख्या में समर्थक उमड़े।

 

इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई। राहुल गांधी अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि स्थल पर भी शिरकत करेंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *