इंसानियत शर्मसार: 4 साल की बच्ची के साथ घिनौनी करतूत, हालत गंभीर

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में रेप की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन कोई न कोई मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन दिल्ली में सामनेे आए इस मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है। बता दें कि भलस्वा डेयरी इलाके में एक 4 साल की बच्ची को अगवा कर उससे रेप किया गया।

मीडिया सूत्रों के अनुसार बच्ची पार्क के पास गंभीर अवस्था में मिली। घटना के समय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। बताया जा रहा है कि बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे किसी ओर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *