दिल्ली (एकता): दिल्ली के स्कूली छात्रों को केजरीवाल सरकार ने राहत दी है। राजधानी में 1 से 15 जनवरी तक सरकारी स्कूल बंद रहने का ऐलान किया गया है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार सरकार ने शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। पहली से 8वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। जबकि 2 जनवरी से 14 जनवरी तक 9वीं से 12वीं तक छात्र पेपरों की तैयारी करेंगे।