दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। सुबह भी दिल्ली-NCR के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। गुरुवार इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। तापमान में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। ठंड की वजह से लोग धीरे-धीरे ठिठुर रहे हैं।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, हरियाणा व चंडीगढ़ में घने कोहरे की संभावना जताई है।
मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज होने के कारण सबसे ठंडा दिन रहा था। बता दें कि 28 दिसंबर तक लोगों को इस कोहरे से राहत नहीं मिलेगी।