दिल्ली पुलिस के हाथ लगी नशे की बड़ी खेप, 24 करोड़ हेरोइन और अफीम के साथ पकड़े 6 आरोपी

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस ने नशे की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने गैंग की महिला सप्लायर और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पुलिस ने 4 किलोग्राम अफीम और 5.4 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत 24 करोड़ रुपए है। इसी दौरान पुलिस की टीम को 5 दिसंबर को एक तस्कर राहुल के बारे में सूचना मिली कि वह वजीराबाद के पास किसी को नशए की खेप देने आ रहा है।

पुलिस ने तुरंत उसे अपने शिकंजे में ले लिया। इतना ही नहीं उससे 4.5 किग्रा हेरोइन व करीब 4 किग्रा अफीम बरामद की गई।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *