Covid को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तैयार किया खास प्लान, जानिए क्या बोले

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के खतरे को देखते हुए कई कद् उठाए। मीडिया सूत्रों के अनुसार केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मुख्य सचिव सहित दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार ने नए वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में अभी बस XBB वेरिएंट है। अगर दोबारा corona फैलता है तो हम पूरी तरह तैयार हैं। केजरीवाल ने कहा कि जितने मरीज पॉजिटिव हैं उनकी जियोनोम सीक्वेंसिंग करवाई जाएगी। हम 1 लाख टेस्टिंग रोज कर सकते हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस बार तैयारी 36 हजार बेड की है।  स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव केस जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने, एहतियाती डोज बढ़ाने, जरूरी चीजों की खरीद के लिए मंजूरी लेने, अस्पतालों में मशीनों का निरीक्षण व कर्मचारी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। केजरीवाल ने कहा कि लगभग 100 फीसदी लोगों ने दोनों dose लगा ली है। एयरपोर्ट को लेकर केंद्र ऑर्डर निकलेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *