दिल्ली में एक बार फिर जलभराव बना जान की आफत, 15 साल के बच्चे की मौत

admin

दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के किराड़ी क्षेत्र में एक बार फिर जलभराव में डूबने से 15 साल के बच्चे की मौत हो गई। बता दें कि किराड़ी में जगह-जगह पर काफी ज्यादा जलभराव है। पहले भी इसमें डूबने से 2 लड़कों की मौत हो चुकी है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार रात को एक बच्चा अपने मकान की छत से जलभराव की तरफ गिरा और पानी में डूब गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की उम्र 15 साल है। और यह E ब्लॉक अगर नगर प्रेम नगर थर्ड में रहता था, जो किराड़ी विधानसभा के अंतर्गत आता है। वहीं बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *