दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली में नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी। बुधवार को पुलिस ने 2300 किलोग्राम से ज्यादा ड्रग्स को नष्ट किया गया। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल व पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। सबकी मौजूदगी में ड्रग्स को एक भट्टी के अंदर जलाया गया, सबसे पहले नशीले पदार्थ को नष्ट किया गया। बता दें कि ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपए थी।
इस ड्रग्स में चरस, गांजा, कोकेन, हेरोइन व अन्य नार्को-साइकोट्रोपिक पदार्थ शामिल थे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करों से बरामद ड्रग को जलाने का फैसला किया है।