दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के साउथ इलाके में एक रेस्टोरेंट में बुधवार दोपहर भीषण आग भड़क गई। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर साउथ एक्सटेंशन पार्ट-2 के माइक ड्रॉप रेस्तरां में आग लगने की सूचना मिली। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। करीब सात दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। आग पर काबू पाया जा रहा है।
