दिल्ली (एकता): दिल्ली एम्स में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बुधवार को अस्पताल परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा है।

भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई, 2022 को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2021 के कार्यान्वयन में एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के उत्पादन, आयात, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने का प्रयास किया गया है।