दिल्ली (एकता): टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान के फैंस के लिए अच्छी खबर है। गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार गौहर खान के घर नन्हा मेहमान आएगा। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपने पति जैद दरबार के साथ गुड न्यूज शेयर की। टीवी सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।