दिल्ली (एकता): दिल्ली में हर धार्मिक स्थल की अपनी मान्यताएं हैं। ऐसा ही एक काली बाड़ी धार्मिक स्थल है जो एक हिन्दू मंदिर है। ये मंदिर देवी काली को समर्पित है, ये बंगाली समुदाय के लिए खास है।

कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण कोलकाता के कालीघाट मंदिर के आधार पर ही किया गया है। यह मंदिर बाकी मंदिरों से देखने में काफी छोटा है लेकिन यहां नतमस्तक होने के लिए काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। काली मां को देवी दुर्गा का ही रौद्र रूप माना जाता है। इस मंदिर में देवी को शराब का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।

इस मंदिर में एक पीपल का पेड़ है जिस पर लाल धागा बांध कर लोग अपनी मुरादें पूरी करते हैं। काली बाड़ी नई दिल्ली के प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) के निकट स्थित है।
