दिल्ली (एकता): दिल्ली पुलिस के एक थानेदार का कारनामा सामने आया है। जहां वह वर्दी की मर्यादा तक भूलकर ‘मेरे बालम थानेदार’ गाने की धुन पर डांस करने लगे।

मीडिया सूत्रों के अनुसार थानेदार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वह गाने पर वर्दी पहनकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं डांस के दौरान उनके साथ थाने का स्टाफ भी नजर आया। पता चला है कि थानेदार ने परिवारिक कार्यक्रम होने की वजह से छुट्टी ले रखी थी। लेकिन असलीयत तब बाहर आई जब उनका ठुमके लगाने वाला वीडियो वायरल हुआ।