मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली कोर्ट में पेश हुए सुकेश चंद्रशेखर, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

admin

दिल्ली (एकता): मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में सुकेश चंद्रशेखर की पेशी हुई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मंगलवार को कोर्ट में चंद्रशेखर ने केजरीवाल सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उसने कहा कि मैंने आप पार्टी को 60 करोड़ रुपए दिए हैं।

कोर्ट में पहली बार उसका सामना अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से हुआ। दरअसल सुनवाई के दौरान दोनों कोर्ट में ही मौजूद रहे। वहीं ईडी और दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज का नाम भी मौजूद है। जैकलीन पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से कार और घर समेत कई महंगे गिफ्ट लिए हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *