घने कोहरे से नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: वैन से टकराकर खाई में गिरी सवारियों से भरी बस

admin

नोएडा (एकता): नोएडा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना इलाके में मंगलवार की सुबह वैन को टक्कर मारने के बाद सवारियों से भरी बस खाई में गिर गई।

बस में सवार करीब 60 सवारियों में से कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि एक यात्री की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला। पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *