तस्वीरों में देखें दिल्ली की सड़कों पर कोहरे का ‘कहर’, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठिठुरन

admin

दिल्ली (एकता): राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के साथ लोगों को कोहरे की भी मार झेलनी पड़ रही है। सोमवार सुबह ठंड के साथ सड़कों पर कोहरे की चादर बिछी। वहीं तापमान भी 10 डिग्री के करीब रहा। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे दिल्ली के रोहिणी इलाके में सुबह ठंड के साथ सड़कों पर कोहरे से लोग ठिठुर रहे हैं।

विजिबिल्टी बहुत कम हो गई जिससे वाहनों की रफ्तार भी धीमी दिखाई दे रही है। लोग अपने वाहन की लाइट के साथ ऑरेंज इंडिकेटर का प्रयोग करते दिखाई दिए। दिल्ली-एनसीआर के तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है।

हवा की सेहत लगातार खराब होती जा रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाके भी कोहरे की चादर से लिपटे दिखाई दे रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *