दिल्ली (एकता): दिल्ली में एसिड अटैक पीड़िता अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत तो ठीक है लेकिन उसे आंखों से धुंधला नजर आ रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अभी लड़की का इलाज तो चल रहा है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एक स्कूली छात्रा पर बाइक सावर लड़कों ने तेजाब फेंक दिया था जिससे उसका चेहरा जल गया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिस पर कई नेताओं और लोगों ने इस घटना को शर्मनाक भी बताया। साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा सुनाने की अपील की।