दिल्ली (एकता): दिल्ली में बढ़ते कोहरे के बीच सोमवार को रामलीला मैदान में किसान गर्जन रैली को लेकर भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। मैदान में किसानों का जमावड़ा लग रहा है। मीडिया सूत्रों के अनुसार 7 राज्यों के करीब 40 हजार से ज्यादा किसानों के पहुंचने का अनुमान है। हर तरफ पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
भारतीय किसान संघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की एक शाखा द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि सरकार को उनकी मांगे न मानना महंगा भी पड़ सकता है। वे पीएम-किसान योजना के तहत दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाने के लिए भी केंद्र पर जोर दे रहे हैं।