दिल्ली (एकता): दिल्ली में सर्दी ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को राजधानी में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

गुरुवार को तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो शुक्रवार को बढ़कर 24.5 डिग्री पर पहुंचा। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। 20 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होगी और न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। दिल्ली में तेज हवाएं चल रही हैं जो लोगों के लिए सर्दी का सबब बन रही हैं। आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने के आसार हैं।
