दिल्ली (एकता): हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात करने उनके निवास स्थान दिल्ली पहुंचे। मीडिया सूत्रों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस पार्टी के सभी नवनियुक्त विधायकों के साथ वह उनसे मिलने पहुंचे।

बता दें कि सुक्खू ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हिमाचली टोपी पहनाकर और शॉल भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम बनने के बाद पहली बार हुड्डा से मिलने पहुंचे सुक्खू का भी फूलों के गुच्छे भेंट कर स्वागत किया गया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। दरअसल सुक्खू को सीएम बनाने में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहम भूमिका निभाई थी। पार्टी हाईकमान की तरफ से हुड्डा को हिमाचल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाया गया था।
