दिल दहला देने वाली वारदात: पहले 2 साल के बेटे को तीसरी मंजिल से फेंका, फिर खुद लगाई छलांग

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने ही बेटे को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। इतना ही नहीं उसने खुद भी छलांग लगा दी।

मीडिया सूत्रों के अनुसार यह वारदात दक्षिण पूर्व जिले के कालकाजी थाना इलाके की है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसके साथ ससुराल नहीं जा रही थी। इस बात से नाराज आरोपी ने यह सब किया। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि आरोपी शराब पीने का आदी है और वह कोई काम नहीं करता था। इस कारण उसकी पत्नी से अनबन लगी रहती थी। उसकी पत्नी कई बार अपने मायके में रहती थी। शुक्रवार रात वह नशे में अपने ससुराल पहुंचा और उसको घर जाने के लिए कहने लगा। जब पत्नी ने मना किया तो उसने अपने ही बेटे को तीसरी मंजिल पर से नीचे फेंक दिया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *