दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाना इलाके में चल रहे मदरसे में 12 साल के बच्चे से यौन शोषण मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि मदरसे के अंदर नाबालिक लड़के के साथ पिछले करीब 2 महीने से लगातार यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। यह वारदात मदरसे में ही पढ़ाने वाले एक उलेमा शिक्षक द्वारा लगातार अंजाम दी जा रही थी, जिसकी जानकारी जब पीड़ित बच्चे के परिवार को लगी तो इस बाबत पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। जहां पुलिस ने पॉस्को के साथ-साथ अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और फरार आरोपी की तलाश लगातार की जाने लगी। आरोपी जो कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है।
पुलिस को शक था कि वह अपने पैतृक स्थान पर ही छुपा होगा, जहां पुलिस ने एक टीम बनाकर छापेमारी की और आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली। सहारनपुर से पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार किया।