दिल्ली (अनिल कुमार): दिल्ली के करोल बाग इलाके में प्राइमरी स्कूल की एक टीचर ने इंसानियत की सभी हदें पार कर दी। उसने 5वीं क्लास की छात्रा को स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।
बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे पास के बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल देशबंधु थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले गई और टीचर गीता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी छोटी-मोटी घटना बालिका विद्यालय में होती रही है। टीचर ने गीता बच्चे के साथ मारपीट की और उसके बाद उसको बालकनी से नीचे फेंक दिया।