पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नकली नोटों की छपाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

admin

रोहिणी (अनिल कुमार): दिल्ली की जनता को बड़े ही शातिराना अंदाज से बेवकूफ बनाकर उन्हें ठगने वाले एक शातिर गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने दो ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जो बाजार में नकली नोट को चलाया करते थे। ये दोनों अभियुक्त पहले फर्जी नोट को छापते थे फिर उसके बाद दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के बाजार में इसे चलाया करते थे। ये दोनों इतने शातिर थे कि किसी को इन पर शक ना हो वह 50 रुपए के नोट की प्रिंटिंग कर रहे थे। ये दोनों आरोपी इतने शातिर अंदाज से काम करते थे कि इनके द्वारा प्रिंटिंग किए गए नोट को देखकर हर कोई हैरान और परेशान हो जाए।

रोहिणी जिले के डीसीपी डॉ गुरइकबाल सिंह सिद्धू से मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों शातिर की पहचान समीर फैजल और सुमेर के रूप में हुई है। जिले के डीसीपी डॉ गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक गुप्त जानकारी के बाद इन्हें बुध विहार फेज 2 से धर दबोचा। डीसीपी के मुताबिक ये दोनों शातिर पिछले एक साल से इस काम में लगे हुए थे और ये लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहते थे ताकि किसी को भी इन पर शक ना हो। पुलिस ने इनके कब्जे से 1 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किया है, जिसे ये बाजार में सर्कुलेट करने वाले थे।

पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि ये लोग अब तक मार्केट में 8 लाख रुपए के नकली नोट को सर्कुलेट भी कर चुके हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी 4 मामलों में जेल जा चुके हैं और नकली नोट के प्रिंटिंग की ट्रैनिंग इन्होंने सोशल मीडिया से ली थी। बहरहाल दोनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस इनसे पूछताछ कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *