दिल्ली (एकता): पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। जिसके चलते अब बीजेपी ने बवाल मचा दिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार बीजेपी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही है। काफी संख्या में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री के खिलाफ नारे लग रहे हैं। बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पाक दूतावास के पास प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अछूत बन चुके पाकिस्तान ने प्रासंगिक बने रहने के लिए पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करना शुरू कर दिया है।