दिल्ली (एकता): शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ को लेकर ‘हिंदू सेना संगठन’ सड़कों पर उतर आया है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार हिंदू सेना संगठन ने सेंसर बोर्ड को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है।

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि अगर पत्र का संज्ञान नहीं लिया तो मूवी को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा और हिंदू सेना उग्र धरने प्रदर्शन करेगी। उन्होंने थिएटर मालिक और को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने फिल्म रिलीज की तो नुकसान हो सकता है। बता दें कि हिंदू सेना का कहना है दीपिता ने हिंदू धर्म और साधु संतों का अपमान किया है। पूरे देश में फिल्म का विरोध किया जा रहा है। जहग-जगह पुतले जलाए जा रहे हैं।