हिमाचल के CM सुक्खू ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, जानिए कैबिनेट गठन पर क्या बोले

admin

दिल्ली (एकता): दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। सुक्खू मल्लिकार्जुन खड़गे खड़गे का धन्यवाद करने दिल्ली आए थे।

इस दौरान सुक्खू ने मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आया हूं। सभी 40 विधायक, प्रदेशाध्यक्ष साथ आए। हम ने धन्यवाद किया कि जिस प्रकार आपने हमें आशीर्वाद और सहयोग दिया। चुनावों के दौरान वह खुद भी आए, पार्टी में जीत हुई। इसलिए हम उनका धन्यवाद करने आए हैं।

इस मौके पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी से भी मिलने का समय मांगा है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *